Aligarh
समाजसेवी मोहम्मद असलम उर्फ बंटी भैय्या ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया एवं तिरंगा रैली निकाली:
अलीगढ़। वार्ड न० 18 के आई टी आई रोड स्तिथ मुस्ताक नगर में मोहम्मद असलम उर्फ़ बंटी भैया (समाजसेवी) और उनकी टीम ने 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया, इस बार हम भारतवसीयो ने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त 2022 को आज़ादी का जश्न बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाया, मोहम्मद असलम ने अपने साथीयो के साथ मिलकर प्रात: 8:30 बजे तीन रंगो का हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उसके बाद सभी ने राष्ट्रीय गान गया, मोहम्मद असलम द्ररा बच्चों को मिठाइयाँ, झंडे, केप आदि सामग्री बाटीं गई, बच्चों और युवाओं के साथ मिल कर देशभक्ति नारे भारत माता की जय, वनदे मातरम आदि नारे लगाए, इसके अलावा मोहम्मद असलम ने हमारे वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने हमारे देश के लिए कुर्बनिया दी , और वही हमारे भारतीय खिलाड़ी जो कि कोमलवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर हमारे भारत का नाम रोशन किया उन सभी को शुभकामनाए भी दी।
उसके बाद युवाओं के साथ मिलकर अपने आवास से तिरंगा रेली निकाली रेली आई टी आई रोड से होते हुए आज़ाद नगर के लिए निकली वहाँ से तस्वीरमहल होते हुए अलीगढ़ के घंटा घर पर साथ मिल कर देश भक्ति नारे लगाए, इसके अलावा हम सभी रामघाट रोड की ओर रेली लेकर निकल गए, वहाँ स्थित मेक्सफ़ोर्ट मल्टी हॉस्पिटल के संचालक डा॰ चितरंजन द्ररा मोहम्मद असलम ओर उनकी टीम का स्वागत किया गया, हॉस्पिटल के प्रोग्राम में सभी ने हिस्सा लिया ओर सभी लोग देशभक्ति गानो पर झूम उठे, फिर सभी लोग दोधपुर होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविध्यालय होते हुए हमारी तिरंगा रेली मौजूदा महापौर मोहम्मद फ़ुरकान साहब के आवास पर पहुँची, फ़ुरकान साहब ने हमारा बहुत ही जोश के साथ स्वागत किया, और हमारी तिरंगा मोटरसाईकिल रेली मुस्ताक नगर मोहम्मद असलम के आवास पर समाप्त हुई ।
प्रोग्राम में शामिल राइस, मिहाज, रियाज़, साहिल, ज़हीर भाई, रहिस भाई, चमन भाई, शकील भाई, आमिर, शमिम, आदिल, आशु, अशमोहम्मद,तलहा, बसिम, डब्बू,आसिफ़, सोनू, अरशद, नदीम, आलिम, तोफ़िक, अबिद, राजा, ज़फ़र, जावेद, आरिफ़ आदि लोग शामिल रहे।
08/15/2022 01:49 PM