Aligarh
मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस: अलीगढ़ सांसद एवं अस्पताल संचालक ने किया ध्वजारोहण।
अलीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज ध्वजारोहण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश गौतम के द्वारा सुबह 8:00 झंडे की डोरी खीचकर ध्वजारोहण किया गया एवं भारत माता की जय वंदे मातरम आदि नारों के साथ सभी लोगों द्वारा जमकर देश प्रेम, जोश देखने को मिला।
मैक्सफोर्ट अस्पताल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह ने 75 वीं अमृत महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया।
आपको बता दें कि मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के साथ-साथ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा में भाग लिया गया एवं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया था, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों को अस्पताल के स्टाफ एवं डॉक्टर द्वारा हार मालाएं पहनाकर एवं फूलों की वर्षा करके सम्मानित किया गया था, इसी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम आदि नारे लगाकर उत्साह एवं जोश के साथ आजादी का अमृत महोत्सव एवं आज 75वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
इस अवसर पर मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आज पूरा देश मना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान आज जोरों पर है, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम जी जो के मुख्य अतिथि के रूप में हमारे अस्पताल में आए और उन्होंने 75 वी स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण किया मैं उनका आभार प्रकट करता हूँ।
डॉक्टर चितरंजन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, अमृत महोत्सव के रूप में पूरे जोश, हर्ष एवं उल्लास व निष्ठा के साथ आज मना रहा है, सभी देश प्रेमी, अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी स्टाफ ने भाग लिया और राष्ट्रीय गीत, के अलावा मेरे देश की धरती सोना उगले, तेरी मिट्टी में मिल जावा, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, धरती सुनहरी अंबर नीला ऐसा देश है मेरा, नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं, मां तुझे सलाम, भारत हमको जान से प्यारा है, संदेसे आते हैं, इंडिया वाले, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंखों में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी, ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू आदि गानों के साथ अस्पताल के स्टाफ ने एक अच्छी सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।
इस अवसर पर एच०आर मैनेजर रीना सिंहा, अस्पताल व्यवस्थापक जे०के शर्मा, विशाल अग्रवाल, अरशी, पूजा परमार, अस्मा, सनी वर्मा, संतोष बघेल, जगन्नाथ सिंह, करिश्मा, आमिर खान, मांसी चांपुरीया, आशीष एडविन किशोर, अनिल, सौरभ, नरेंद्र, नवीन लाल, एज० डी शर्मा, राहुल आदि लोग स्वतंत्रता दिवस के 75वें ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल रहे, इसके अलावा मुश्ताक नगर आईटीआई से मोहम्मद असलम के नेतृत्व में एक विशाल रैली जिसमें 60 से 70 मोटरसाइकिल द्वारा डॉ चितरंजन सिंह के पास आए और कार्यक्रम में भाग लिया, इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, सीमा गौतम महानगर महामंत्री महिला मोर्चा अलीगढ़, शोभा उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष विष्णु पुरी, कल्पना पंडित महामंत्री विष्णु पुरी आदि लोग भी शामिल रहे । डॉ चितरंजन सिंह ने सभी स्टाफ के लोगों, डॉक्टरों, नर्सों एवं मेहमानों का दिल से आभार व्यक्त किया।
08/15/2022 09:27 AM


















