Aligarh
अपराधियों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े शराब की दुकान पर की सेल्समैन से मारपीट और पथराव:
अलीगढ़। शराब की दुकानों पर आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं जिस पर प्रशासन लगाम लगाने में असफल नजर आ रहा है।
आपको बता दें दरअसल पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का है।जिसके संचालक अमलेश कुमार ने बताया कि यह शराब का ठेका उनकी पत्नी के नाम पर है कल शाम लगभग शाम 4 से 5 बजे के बीच एक युवक उधार शराब लेने दुकान पर आया ।जब सेल्समैन ने मना किया तो उस युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी, पड़ोसी दुकानदारों द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद वह युवक चला गया मगर कुछ देर बाद वह युवक अपने 8 से 10 दबंग लड़कों के साथ आया और सेल्समैन से गाली गलौज शुरू कर दी जब सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो युवक के साथ आए लड़को ने ईंट पत्थरों से दुकान पर पथराव कर दिया।
पथराव की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संचालक अमलेश कुमार द्वारा थाना मडराक 8 से 10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।
08/12/2022 07:47 PM