Aligarh
महापौर मोहम्मद फुरकान ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी बहनों ने बांधी राखी:
अलीगढ़। महापौर अलीगढ़ मोहम्मद फुरकान के कार्यालय पर आज रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी बीके कमलेश कुमारी बीके ललितेश जोकि सामाजिक संस्था ब्रह्मा कुमारीज सत्य धाम अलीगढ़ मैं महापौर मोहम्मद फुरकान की राखी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर त्यौहार को मनाया और महापौर मोहम्मद फुरकान ने अपनी इन दोनों बहनों को आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं एवं उनके हर जाएज़ कार्य को करते रहेंगे इसी के साथ महापौर ने नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा में भी भाग लिया और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को चालू किया, महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवा जोश के साथ कार्य कर रहे हैं और घर-घर तिरंगा लहराया जा रहा है नए युवाओं में भी देश प्रेम देश भक्ति की भावनाएं देखी जा सकती हैं सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगे लगा रहे हैं और बढ़ चढ़कर 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस मनाने का कार्य कर रहे हैं महापौर ने सभी देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस की बधाई भी दी, इस अवसर पर बीके सत्य प्रकाश शर्मा संयोजक ब्रह्माकुमारीज सत्य धाम अलीगढ़ एवं बीके सतेंद्र सदस्य आदि मौजूद रहे।
08/12/2022 07:26 PM