Aligarh
कोविड-19 के की दवाई एवं सर्टिफिकेट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर फर्जीवाड़ा करने के संदीप शर्मा ने आरोप लगाए:
अलीगढ़। सरकार एक ओर कोविड से बचाव हेतु लोगों की जिंदगी बचाने के लिए वैक्सीन के टीके लगवाये जाने के लिए करोडों रूपये खर्च कर रही है वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही तथा अलीगढ़ में बडे पैंमाने पर फर्जी कोवैक्सीन टीके लगाये जाने का मामला प्रकाश में आया है कि वैक्सीन का टीका लगा नहीं और कोवैक्सीन प्रीकोसन डोज का टीका लगाने सर्टीफिकेट दे दिया।
इस संबंध में संदीप शर्मा पुत्र श्री संतोष कुमार शर्मा निवासी सुदामापुरी, अलीगढ़ ने बताया कि 10 अगस्त 2022 की शाम 6.10 बजे उनके के मोबाइल नं0 8630919610 पर सीएचओ लोधा कलुआ, सीएचसी अलीगढ़ से मौसिज आया कि आपके कोवैक्सीन की तीसरी डोज 10 अगस्त 2022 की शाम 04.25 बजे लग चुकी है और कोविन वैक्सीन साइड पर रजिष्टर्ड हैं और आप अपना सर्टीफिकेट डाउन लोड कर लीजिए जब संदीप शर्मा ने कोविन साइड लॉगइन किया तो सर्टीफिकेट डाउन लॉड हो गया जिसमे वैक्सीन का बैंच नं0 37ड22023। और टीका लगाने वाले का नाम अलीशाह सी.एच.ओ, सी.एच.सी लोधा, कलुआ, अलीगढ़ आया है। सदीप शर्मा का कहना है कि उनके पास टीका लगवाने की कोई सूचना नहीं थी और ना ही वह सीएचसी पर टीका लगवाने गये थे।
08/11/2022 07:02 PM