Aligarh
चाहे अमीर हो या गरीब महापौर के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं: एसपी ट्रैफिक एवं आरटीओ से तत्काल बात की।
अलीगढ़ । इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चला कर हजारों लोग अपने परिवारजनों का पालन पोषण करते हैं वह बड़ी मेहनत और लगन के साथ इस कार्य को अंजाम देते हैं ऐसे कार्य करने वाले इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चालक के प्रति नम्रता रखनी चाहिए वहीं सरकार को भी इन लोगों का एवं उनके परिवार के बारे में गंभीरता से सोचते हुए एवं इन लोगों के ऊपर चल रही योजनाएं इन लोगों तक पहुंचाने जानी चाहिए आज जमालपुर, जीवनगढ़, शाहजमाल, दोदपुर, रामघाट रोड आदि क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चालक महापौर मोहम्मद फुरकान के कार्यालय पर पहुंचे और अपनी पीड़ा बताइए चालकों ने बताया कि वह सड़क पर नियम कानून का पालन करके चलते हैं अब उनके चालान काटे जा रहे हैं जिससे वह बहुत परेशान हो चुके हैं परेशान होकर महापौर के पास मदद के लिए पहुंचे ।
महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी ट्रैफिक से बात की और इन इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चालकों के चालान ना काटने की बात रखी एसपी ट्रैफिक ने पूरा आश्वासन महापौर को दिया है, उसके बाद महापौर मोहम्मद फुरकान ने आरटीओ अलीगढ़ से बात की और कहा कि यह रिक्शा चालक गरीब लोग हैं इनके चालान ना काटे जाएं यह बड़ी मुश्किल से अपना घर चला पाते हैं इस पर आरटीओ ने भी पूरा आश्वासन महापौर को दिया कि ऐसे चालान नहीं काटे जाएंगे।
08/10/2022 12:55 PM