Aligarh
मजदूर की पिटाई करने वाले भाजपा नेता को अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज:
अलीगढ़। मजदूर के साथ दबंगई कर मारपीट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है , उक्त घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने भाजपा नेता के खिलाफ ट्रेंड भी चलाया जिस पर अलीगढ़ पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है, सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना में भाजपा नेता की पहचान कर ली गई है. एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना करने वाले भाजपा नेता शल्यराज सिंह है, जिनको गांधी पार्क पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है, एसपी सिटी ने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नोएडा में भाजपा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गुंडई पर कार्रवाई के बाद अलीगढ़ में भाजपा नेता की गुंडई पर पुलिस ने एक्शन लिया है. एक दिन पहले भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्य राज सिंह ने सड़क किनारे मजदूरी कर रहे मजदूर की सरेआम पिटाई कर दी थी. भाजपा नेता की इस गुंडई का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस हरकत में आई और मंगलवार शाम को भाजपा नेता शल्य राज को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सड़क पर काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट की घटना सामने आई, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. व्यक्ति की पहचान शल्यराज सिंह के रूप में कई गई है. जिसे हिरासत में लिया गया है।
08/09/2022 01:08 PM