Aligarh
खैर ब्लाक के ग्राम पंचायत मदनपुर के ग्राम प्रधान पति पर सीओ खैर के नाम पर वसूली करने का लगा आरोप:
अलीगढ़। खैर ब्लॉक में आधा दर्जन ग्राम प्रधानों का ग्रुप थाने, चौकी, तहसीलों में घूमता हुआ नजर आता है। यह प्रधानों का ग्रुप काफी चर्चाओं में भी रहता है। मामला खैर ब्लाक के ग्राम पंचायत मदनपुर का है। गांव मदनपुर निवासी जगदीश चौहान कि अपने पारिवारिक लोगों से खुद कुछ झगड़ा हो गया दोनों पार्टियों ने थाने में तहरीर दी वही पीड़ित जगदीश ग्राम प्रधान पति विजेंद्र शर्मा से मिला और कहा कि मेरे प्रार्थना पत्र पर प्रभावी कार्यवाही करा दो विजेंद्र शर्मा ने मौके का फायदा उठाते हुए सीओ खैर आरके सिसोदिया के नाम पर पीड़ित व्यक्ति से 50 हजार रुपए ले लिये।
पीड़ित व्यक्ति जगदीश ने आरोप लगाया है कि उसके पास ग्राम प्रधान की ऑडियो वीडियो मौजूद है। जिसमें साफ तौर पर ग्राम प्रधान पैसे मांग रहा है।
वही ग्राम प्रधान पैसों को सीओ खैर को पहुंचाने की बात भी कह रहा है। वही ग्राम प्रधान सीओ खैर के पास पीड़ित युवक को भेजने की बात कह रहा है और यह भी कह रहा है कि उनकी ऑफिस में रेंक में 50 हजार रूपये रखा आना चुपचाप। प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त का दावा करती है। लेकिन सरकार के ही नुमाइंदे ग्राम प्रधान जो कि अधिकारियों के पास रिश्वत पहुंचा कर कार्यवाही कराने की बात ऑडियो में साफ तौर पर कह रहा है।
पीड़ित युवक जगदीश ने बताया कि सीओ के नाम पर पैसा देने के बाद भी कोई कार्यवाही हमारे पक्ष में ठोस तरीके से नहीं हुई तब दिए हुए पैसे वापस मांगे तो ग्राम प्रधान धमका रहा है और बार-बार उनके साथ गाली-गलौच व झगड़ा फसाद करने को आमादा हो जाता है अब उन्हें दिए हुए पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सीओ खैर को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
मामले पर जब सीओ खैर आर.के सिसोदिया से वार्ता हुई तो उन्हेंने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमें नहीं पता आया होगा कोई प्रार्थना पत्र कार्यवाही हो जाएगी।
08/08/2022 07:29 PM