Aligarh
खैर क्षेत्र के हजियापुर डेरी पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को दिया ज्ञापन:
अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह के द्वारा पूर्व एजेंडे के अनुसार तहसील क्षेत्र के हजियापुर डेरी पर धरना प्रदर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम खैर संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
वहीं धरना प्रदर्शन में सीओ खैर एसडीएम खैर की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। धरना प्रदर्शन में सबसे अधिक समस्याएं विद्युत विभाग की रही जो कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन पर अवगत कराया गया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह ने कहा कि कहीं भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की हर समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को चक्का जाम का कार्यक्रम था वह त्याहारो व परीक्षाओं को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। किसान यूनियन ने केवल रोड किनारे अपना धरना प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक तरीके से अधिकारियों को ज्ञापन दिया है।
08/08/2022 07:25 PM