Bhopal
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं, मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित बोट क्लब से दिया जनता को संदेश:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन जागरूकता लाने बड़ी झील भोपाल के बोट क्लब से हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए क्रूज पर सवार हुए। सीएम चौहान ने कहा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त पर लाल किला पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा लेकिन हर भारतवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कहा आजादी के अमृतकाल में हम उन शहीदों को याद कर रहे हैं जो हंसते-हंसते मातृभूमि के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। उनके त्याग,तपस्या और बलिदान के बाद देश आजाद हुआ। सीएम चौहान ने कहा याद आते हैं वो वीर सेनानी जो कहा करते थे, सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है। देखना है जोर कितना, बाजू-ए कातिल में है। वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताएं, क्या हमारे दिल में है। उन्होंनें प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फरहाने की विनम्र अपील की।
08/08/2022 03:36 PM