Aligarh
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय रामघाट रोड पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया:
अलीगढ़। आज भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय रामघाट रोड पर हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने की महापंचायत में मेरठ अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए महापंचायत में बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का आक्रोश अधिकारियों के सामने फूट पड़ा किसानों ने आरोप लगाए के बिजली विभाग के अधिकारी सही काम करने की भी पैसे लेते हैं नहीं देने पर फर्जी मुकदमे या ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुदगल ने कहा कि यदि हम जाति और धर्म को छोड़कर अपने आप को किसान मान लें तो किसी भी अधिकारी एवं सरकार की हिम्मत नहीं के किसान की सुनवाई ना करे।
राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र त्यागी ने कहा के आज आपके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं आप एकजुट होकर के भारतीय किसान यूनियन भानु को मजबूत करने का कार्य करें।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मानसिकता सुधार लें अन्यथा संगठन के पदाधिकारी एवं किसान उनके खिलाफ मुकदमा कराने में देर नहीं करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मनोज गुर्जर एनसीआर अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी प्रदेश महासचिव पवन समाधिया प्रदेश प्रवक्ता राम निवास रघुवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ रन बहादुर सिंह आगरा जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिसोदिया मंडल अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ अरविंद यादव बरेली अध्यक्ष प्रताप सिंह दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह आदि ने भी किसानों के समर्थन में हुंकार भरी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने हमारे सामने किसानों से वायदा किया था कि प्रदेश में सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी और अब किसान के नलकूपों पर मीटर लगवाए जा रहे हैं यह कहां का न्याय है यदि हम सरकार को समर्थन कर बनवा सकते हैं तो 2024 में सरकार को गिरा भी सकते हैं सरकार किसानों से किए गए वायदों पर खरी नहीं उतरी है अलीगढ़ मंडल में एकमात्र चीनी मिल साथा के नवीनीकरण की घोषणा भी माननीय मुख्यमंत्री ने की थी क्या 25 करोड़ में नवीनीकरण हो जाएगा यदि सरकार किसानों श्री किए गए भाई जी को पूरा नहीं करेगी तो भारतीय किसान यूनियन भानु उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ महाभारत करेगी किया गया।
युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने वीरपुरा फीडर बिनुपुर फीडर बरौली फीडर की ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमबीए से 10 एमबीए किए जाने एवं जर्जर लाइनों के तार बदलने की मांग की।
युवा प्रदेश महासचिव गोविंद ठाकुर ने 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पढ़कर सुनाया।
15 से अधिक किसानों ने विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत भ्रस्ट अधिकारियों खिलाफ लिखित शिकायत की जिसके लिए मुख्य अभियंता ने जांच कराकर 1 सप्ताह के अंदर कार्यवाही करने का भरोसा दिया उन्होंने कहा कि मुझे आए हुए 5 दिन हुए किंतु किसानों की जितनी भी समस्याएं बिजली विभाग से संबंधित हैं मैं उन्हें बहुत जल्दी दूर करने का प्रयास करूंगा।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि 1 सप्ताह के पश्चात अलीगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य अभियंता महोदय से मिलेंगे और पंचायत में दिए गए ज्ञापन एवं अन्य शिकायतों के निस्तारण के विषय पर चर्चा करेंगे पंचायत में साथा में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री के प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया जिसकी जांच होने के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही पंचायत का संचालन प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने किया महापंचायत में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों किसान ट्रैक्टर एवं अपनी अन्य गाड़ियों से पहुंचे।
महापंचायत में हाथरस जिला अध्यक्ष राम ठाकुर युवा अध्यक्ष योगेश महिला जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल चौधरी बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गाजियाबाद से केशव चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर तहसील अध्यक्ष अतरौली विकास लोधी युवा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह लोधी महानगर अध्यक्ष डैनी ठाकुर रविंद्र पाल सिंह बलवीर सिंह कौशल सिंह प्रमोद गौड़ वेद प्रकाश शर्मा बृजेश चौहान कासगंज जिला अध्यक्ष अरुण चौहान फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष मनसुख पहलवान सतीश तोमर राष्ट्रीय संयोजक बलजीत चौधरी संजय सिंह दिनेश चंद्र शर्मा सूरज जादौन दीपक ठाकुर नवीन कश्यप राजेश तिवारी प्रेमपाल सिंह दिनेश प्रताप सिंह भगवान दास चौहान चौधरी सुरेंद्र सिंह सहित हजारो किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
08/08/2022 03:21 PM


















