Aligarh
पश्चिमी उप्र से युवा नेता राजा भैया और लखनऊ से पूर्व मंत्री डॉ मसूद कांग्रेस में शामिल:
अलीगढ़। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में डॉ मसूद के साथ युवा रालोद के प्रदेश महासचिव राजा भैया और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बाबू अली भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सहप्रभारी धीरज गुर्जर और पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने पार्टी मे शामिल होने की घोषणा की और पटका पहनाकर, बुके देकर स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजा भैया ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस ही लड़ रही है, और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आया हूँ, राजा भैया ने कहा कि प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
राजा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मुस्लिमों के उत्पीड़न पर सब ख़ामोश हैं उस वक्त प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं।
आज से कांग्रेस को मजबूत करके देश और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी जाएगी साथ ही किसान मजदूर नौजवान गरीब पिछड़ों के हक के लिए लड़ेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान, सलमान अली, मौ शारिक, कासिम खान, अंसार अहमद, अनस चौहान, राधेश्याम शर्मा, सुमित यादव, रामपाल सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे ।
08/08/2022 02:26 PM