Aligarh
एएमयू छात्र पारस मोहम्मद और कासिमपुर के अजीत चौधरी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही एएमयू के ही अर्जुन सिंह रहे दूसरे स्थान पर:
अलीगढ़। आगरा में आयोजित प्रदेशीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद की ओर से एएमयू छात्र अर्जुन सिंह एवं पारस मोहम्मद तथा कासिमपुर के अजीत चौधरी द्वारा स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने पर उनके उत्साहवर्धन हेतु मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा तीनों पदक विजेता एवं उनके प्रशिक्षक राकेश चौधरी को किट एवं ट्रेक शूट देकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ द्वारा सम्मानित किया गया । अलीगढ़ के ये पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 18 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक हरियाणा के सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर पर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रदेश के लिए पदक की दावेदारी करेंगे ।
सम्मान समारोह के अवसर पर मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ ने कहा कि दुनिया में तिरंगे की चमक की रोशनी तभी दिखेगी जब हमारा देश खेल में सर्वश्रेष्ठ होगा । इसलिए संपन्न साधन युक्त लोग अगर तिरंगे की चमक दुनिया में देखना चाहते हैं तो खिलाड़ियों की सेवा और खेल सुविधा के लिए आगे आएं । देश का खिलाड़ी जितना शक्तिशाली एवं ऊंचा होगा, उतना ही अधिक शक्तिशाली एवं ऊंचा हमारे देश का तिरंगा होगा । उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों तुम पदक जीत कर लाओ हम आपको सम्मान एवं खेल सुविधा मंडल स्तर पर निशुल्क रूप से उपलब्ध कराएंगे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए मजहर उल कमर ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों की सेवा सबसे बड़ी देश सेवा है , जो लोग खिलाड़ियों को खेल के नाम पर धोखा देते हैं वह वास्तव में देश के गद्दार है ।
युवा खिलाड़ियों को स्वतः जागरूक होना होगा की किस खेल प्रतियोगिता को खेलने में उनका भविष्य और देश का सम्मान है । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ । इस अवसर पर भगत सिंह बाबा , ललित सोलंकी , अवधेश सारस्वत , मोहम्मद अली , दीपक शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
08/08/2022 12:38 PM