Aligarh
अलीगढ़ जेलर को बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ पत्रकारों ने जेल में अंदर सामान ले जाने को लेकर लेनदेन का लगाया आरोप जेलर और पत्रकारों के संपादक का ऑडियो वायरल:
दरअसल मामला अलीगढ़ जेल का है। जहां कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जेल में बंद कैदियों से मिलने आए लोग बाहर से सामान खरीद रहे थे। जिसके बदले में उनको पैसे दिए । उसका वीडियो कुछ लोगों ने बना कर आधार बनाया कि यह जेल में अंदर सामान ले जाने को लेकर लेनदेन किया जा रहा है। जब इस वीडियो को आधार बनाकर खबरें चली तो खबर का संज्ञान लेकर अलीगढ़ जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने संबंधित पेपर के संपादक से बात की संपादक ने कहा कि वीडियो हमारे पत्रकार के द्वारा भेजी गई है जो भी जिम्मेदारी होगी वह पत्रकार की ही होगी । जब संपादक और जेलर ने पत्रकार से बात की तो उन्होंने वायरल वीडियो बता कर खबर लगाने की बात कही। जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने कहां की वीडियो वायरल की खबर लगाने से पहले एक बार इस मामले की जानकारी हम से ले ली जाती । क्योंकि उस वायरल वीडियो में जो भी व्यक्ति लेनदेन कर रहा है उसका जेल कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो केवल हम को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। संबंधित मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार यादव से जब बात की गई तो उन्होंने कहा है कि संबंधित वीडियो एवं वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ जन सूचना अधिकारी को पत्र जारी कर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई।
08/07/2022 09:25 AM