Aligarh
फिल्मों के प्रति लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा, अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में एक फिल्म निर्माता के विरोध शिकायत पत्र दिया गया:
हाईलाइट
सेनेटरी पैड पर श्री कृष्ण की तस्वीर को लेकर अलीगढ़ में फिल्म निर्माता के खिलाफ दी तहरीर।
हिंदुओ की आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन करेगी अलीगढ़ हैल्पलाइन संस्था।
अलीगढ़। आज फिल्म मासूम सवाल रिलीज हुई है, जिसके पोस्टर में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर सेनेटरी पैड के ऊपर लगाने पर अलीगढ़ में फिल्म निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण के अपमान को लेकर अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था के संस्थापक राज सक्सेना ने थाना सासनी गेट पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने बताया कि फिल्म मासूम सवाल का जो पोस्टर जारी हुआ है वह हिन्दू धर्म पर आघात है एवं हमारी आस्था पर ठेस पहुंचाने वाला है. ऐसे पोस्टर को जारी कर के भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया गया है. फिल्म निर्देशक संतोष उपाध्याय, फ़िल्म निर्माता रंजना उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है. तहरीर देने वालो में एडवोकेट अर्जुन सक्सेना,भाजपा मंडल महामंत्री नितिन सुपारी,भाजपा आई टी सहसंयोजक आनंद सक्सेना, प्रवीण माहेश्वरी, हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष मनोज माहौर मौजूद थे.थाना सासनी गेट प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि फिल्म के पोस्टर पर सेनेटरी पैड पर श्री कृष्ण की तस्वीर को लेकर तहरीर प्राप्त हुई है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
08/05/2022 06:04 PM