Aligarh
अलीगढ़ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला मलखान सिंह चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण:
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की देखरेख करने का जिम्मा जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। जिसको लेकर के समय समय पर सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिले के सभी स्वास्थ्य चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए नजर आते हैं । प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को हर संभव स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना चाहती है।
दरअसल मामला अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह स्वास्थ्य चिकित्सालय का है । जहां अचानक करीब 1:00 बजे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकित्सालय के सभी विभागों का निरीक्षण करते हुए, मरीजों का हालचाल जाना । जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मरीज के इलाज से लेकर अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया को भी समझा । वही जो मरीज चिकित्सालय में भर्ती थे स्वास्थ्य अधिकारी ने उन लोगों से बात कर उनका हाल-चाल भी जाना । जिला स्वास्थ्य अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि सरकार की नीतियों के अनुसार जिले की जनता के स्वास्थ्य को सचेत रखने के लिए चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण करने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने डॉक्टरों एवं चिकित्सालय स्टाफ के साथ बैठक कर उचित दिशा निर्देश भी दिए एवं उन्होंने चिकित्सालय स्टाफ को कहा कि यदि किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वह हमसे संपर्क करके उस समस्या का समाधान कर सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने विशेष तौर पर सभी चिकित्सा स्टाफ को आदेश दिया कि सभी मरीजों के साथ समन्वय बनाकर चलें जिससे मरीज संतुष्ट हो सके और उनका सही तरीके से इलाज भी किया जा सके ।
08/04/2022 07:45 AM