Aligarh
अलीगढ़ इगलास के गांव करतला में युवक के गोली मारी: विवाद में दो पक्षों में हुआ झगड़ा लाठी डंडे भी चले।
अलीगढ़: 2 गोली लगने से जमीन पर जिंदगी और मौत के बीच तड़प रहा युवक, युवक के तड़पते हुए का वीडियो वायरल
गोली कांड: जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, कई राउंड फायरिंग, चले लाठी-डंडे और लोहे के सरिया
अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास इलाके के गांव करतला में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी रंजिश के चलते उस वक्त लाठी डंडे से लोहे के सरिए ओर फायरिंग हो गई जब एक पक्ष का युवक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था उसी दौरान परिवार के दूसरे पक्ष के दबंग लोग जमीन पर मकान की दीवार लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे युवक ने जब दीवाल लगाने का विरोध किया तो दबंग परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके ऊपर मकान की दीवार लगाने का विरोध करने पर लाठी-डंडे लोहे के सरिए हमला बोलते हुए लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद दबंग पक्ष के लोगों ने विरोध कर रहे युवक के ऊपर अवैध तमंचा से 3 राउंड फायरिंग कर दी अवैध तमंचा से निकली दो गोली युवक के जिस में जा लगी और गोली लगते ही वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान गोली लगने के बाद जमीन पर लहूलुहान हालत में जिंदगी और मौत के बीच तड़प रहे युवक का किसी ग्रामीण द्वारा वीडियो बना लिया गया और युवक के गोली लगने के बाद तड़पते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जबकि दबंग परिवार के लोग वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि फरार लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव करतला गांव गोलियों के तड़ तड़ाआहट से गूंज उठा ओर गोलियां चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण सहम गए ओर ग्रामीणों में भगदड़ ओर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष का युवक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी मौका मिलते परिवार के ही दूसरे पक्ष के दबंग लोगों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए मकान की दीवार लगाई जा रही थी। मौके पर पहुंचकर जब युवक ने दीवार लगाने का विरोध किया। तो दीवार लगाने का विरोध दबंग परिवार के लोगों को नागवार गुजर गया जिसके बाद दबंग लोगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। जिसके चलते गांव के अंदर चीख-पुकार मच गई। तभी देखते ही देखते युवक के ऊपर अवैध तमंचे से 3 राउंड फायरिंग कर दी। अवैध तमंचा से निकली दो गोली युवक के जिस्म में लगते ही दीवार का विरोध करने वाला युवक गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा । जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान किसी ग्रामीण द्वारा घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसमें गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच तड़प रहा था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसी दौरान गांव के अंदर गोली चलने और झगड़े की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने के बाद घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक ही परिवार के दो पक्ष में अवैध रूप से मकान की दीवार लगाने को लेकर हुए इस खूनी लड़ाई में जहां एक युवक जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल के सफेद बिस्तर पर झूल रहा है। तो वहीं खूनी लड़ाई में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टर द्वारा गंभीर घायलों का उपचार लगातार किया जा रहा है।
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से जानकारी करने के साथ ही पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है. तो वही मौके से फरार हुए हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम को द्वारा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
08/02/2022 07:13 PM


















