Aligarh
अलीगढ़ भू माफियाओं पर कार्यवाही,गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद अपराधी की अबतक ₹10 करोड़ की संपत्ति जप्त:
अलीगढ़। अपराधी एवं माफियाओं के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की है, अवैध कब्जे व फर्जी बैनामा में अभियुक्त कार्तिक चौधरी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई दो करोड़ पर ही संपत्ति को जप्त किया गया है, आरोपी कार्तिक चौधरी के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं, गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत की गई है संपत्ति जप्त, आरोपी कार्तिक पर हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमे अलीगढ़ में दर्ज, संपत्ति जब्ती करण के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत कराया है कि इस संपत्ति को कोई भी व्यक्ति ना खरीदे, महुआ खेड़ा थाना अध्यक्ष ने सुखरावली गांव में की कार्रवाई।
प्रशासन द्वारा थाना महुआ खेड़ा स्थित कार्तिक पुत्र तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू की दो करोड़ 31,000 रुपए की संपत्ति धारा 14 ए यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जप्ती करण किया गया है जिस के संदर्भ में थाना क्वारसी मैं मुकदमा प्रचलित था इसी के संदर्भ में पूर्व में भी इसके दो अन्य अपराधी एक तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू की 5 करोड़ों 77 लाख ₹25000 की संपत्ति जोकि ग्राम सुखरावली में मैं ही स्थिति उसका जप्ती करण किया जा चुका है तथा तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू की पत्नी शिखा जिसके नाम पर दो करोड़ एक लाख 79 हजार की संपत्ति ग्राम सुखरावली उसका भी जप्ती करण किया जा चुका है इस प्रकार इस मुकदमे में जो कि थाना क्वार्सी में प्रचलित है उसमें 14 एक ही कार्रवाई के अंतर्गत 9 करोड़ 79 लाख 35000 की कुल संपत्ति का जप्ती करण किया गया है ।
08/02/2022 05:52 PM