Aligarh
समाजसेवी के ऊपर आये दिन झूठे मुकदमे लगने पर , एसएसपी से की मुलाकात:
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी के अंतर्गत सराय रेहमान का है। जहां के रहने वाले समाजसेवी उमैर गरीब एव असायह लोगों की मदद किया करते हैं। उमैर कि समाज सेवा से काफी लोग प्रभावित भी हैं । लेकिन कुछ लोग उमैर से मतभेद भी रखते हैं । कि वह समाज सेवा क्यों कर रहे हैं। उमैर के मनोबल को गिराने को आए दिन उन पर झूठे मुकदमे लगाए जाते हैं। जिससे उमैर काफी परेशान रहते हैं। और वे लोगों की मदद करने में असमर्थ हो जाते हैं। उमैर जब काफी परेशान हो गए तो उन्होंने इस बात की शिकायत अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की, अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर उमैर को भरोसा दिया है कि जांच कर सारे झूठे मुकदमे खारिज कराए जाएंगे। एवं मामले को गंभीरता से लिया जाएगा ।
08/01/2022 07:25 PM