Aligarh
दहेज लोभी पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर चाकूओं से गोदकर जान से मारने का किया प्रयास, महिला गम्भीर:
अलीगढ़ के थाना शहर कोतवाली निवासी एक महिला को पति ने उस वक्त चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया जब महिला दहेज लोभियों की मांग पूरी न कर सकी। अलीगढ़ के भुजपुर क्षेत्र के ठाकुर वाली गली में रहने वाले साकिब का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया. सुबह तो मामला शांत हो गया लेकिन दोपहर को एक बार फिर विवाद हो गया, साकिब ने गुस्से में आकर पत्नी महक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज रैफर कर दिया.
07/30/2022 03:53 AM