Aligarh
एफडीए विभाग ने मैरिस रोड स्थित पाम ट्री होटल पर मारा छापा: अधिकारियों ने किचन से नमूने भी लिए।
अलीगढ़। आज दिनांक 27 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी अलीगढ़ के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी नगर अलीगढ़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अलीगढ़ के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 , श्री सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , अलीगढ़ श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में शहर के मैरिस रोड , दुर्गा बाड़ी कॉर्नर पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान पाम ट्री होटल एंड रेस्टोरेंट की किचन का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रियेश कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा खाद्य पदार्थ वेज ग्रेवी का एक नमूना वास्ते जाॅच संग्रहित किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 श्री सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संग्रहित नमूना प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
07/27/2022 07:18 PM