Aligarh
प्रॉपर्टी के विवाद में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप सहित भतीजी की हथोड़ा से हमला कर की हत्या:
अलीगढ़ प्रॉपर्टी के विवाद में दो भाइयों में हुआ विवाद,,एक भाई के सर पर हुआ खून सवार,,22 वर्षीय सौरभ ने अपने माता पिता व बड़े भाई की बेटी की घर में की हथौड़ी से हत्या,,,इलाके में लोगों की लगी भारी भीड़,,,माता पिता द्वारा किए गए प्रोपर्टी के बंटवारे से खुश नहीं था छोटा बेटा,,जिसके बाद उसने दिया इस दर्दनाक घटना की अंजाम,,आरोपी ने खुद थाने में सरेंडर,,,मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे,,, गांधी पार्क थाना इलाके के विकास नगर गली नंबर 1 की घटना।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा था, आज सौरभ उम्र 22 वर्ष ने अपने पिता 22 वर्षीय ओमप्रकाश व 60 वर्षीय माँ सोमवती और 4 वर्षीय शिवा नाम की भतीजी की हथोड़ा से वार कर हत्या कर दी है, हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया है, और खुद पुलिस को घटना से आरोपी ने अवगत कराया है, मृतक ओमप्रकाश सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए हैं, फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
आरोपी सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया है 3 साल से घर को लेकर विवाद चल रहा था, आज मैंने अपने पिता मां और भतीजी की हथौड़े से हत्या कर दी है, हत्या करने के बाद मैं खुद थाने आ गया हूं, हत्या में प्रयोग किया गया था हथोड़ा भी घर में छोड़े आया हूं।
07/25/2022 06:44 PM