Aligarh
झुग्गी झोपड़ियों पर चला बाबा का बुलडोजर, हुई तीखी नोंकझोंक, एएमयू के अब्दुल्लाह चौराहे के पास खाली कराई झुग्गीयां:
अलीगढ़। एक ओर सरकार घर बसाने का कार्य कर रही है सबको मकान दिए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम रोड के चौड़ीकरण और स्मार्ट सिटी के तहत झुग्गी झोपड़ियों को हटा रही है।
आपको बता दें दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के अब्दुल्ला काॅलेज के पास बनी हुई झोपड़ियों का है आज नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में नगर निगम की टीम झुग्गी, झोपड़ियों को हटाने पहुंची तो वहां पर रह रहे लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया मगर पुलिस बल और प्रवर्तन दल की टीम के आगे उनका विरोध चल न सका। नगर निगम की टीम द्वारा बुलडोजर से वहां पर बनी झुग्गी झोपड़ियों को उजाड़ दिया गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। वहीं सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़क का चौड़ीकरण और पार्क बनाने की व्यवस्था की गई है यहां पर यह अवैध झोपड़ियां बनी हुई है इनमें से कुछ जा चुके हैं वाकी जा रहे मगर कुछ भूमाफिया किस्म के लोग हैं जो इनको बरगलाकर जाने से रोक रहे हैं।
वही झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह 40 से 50 साल से यहां रहते हैं यही करीब के स्कूलों में बच्चे पढ़ते हैं आईडी प्रूफ भी यही के बने हुए हैं तो ऐसे में अचानक हम कहां जाएं नगर निगम द्वारा हमें बरौला जाफराबाद में रहने के लिए जगह दी जा रही है हम वहां इतनी दूर नहीं जाना चाहते।
07/21/2022 08:15 PM