Aligarh
बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से मारपीट कर पच्चीस हजार रुपए लूटे, बाइक तोड़ कर बदमाश मौके से हुए फरार:
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एलआईयू बिल्डिंग के निकट बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश व्यवसाई उपेन्द्र कुमार के घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर रहे थे। इसी दौरान उपेन्द्र कुमार घर से बाहर निकल कर आए, जहां बाइक चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों को टोका तभी दोनों बदमाशों ने तमंचे से व्यापारी पर हमला कर दिया और व्यापारी से पच्चीस हजार रुपए की नगदी लूटते हुए बाइक को तोड़फोड़ कर भाग गए, व्यापारी द्वारा चीख पुकार करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई, पुलिस बदमाशों की तलाश हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।
07/21/2022 07:58 PM