Aligarh
टप्पल एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में आगरा के पत्थर कारोबारी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा:
अलीगढ़। दरअसल पूरा मामला टप्पल एक्सप्रेस वे का है जहां कार से आगरा जा रहे आगरा के पत्थर कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पर्स में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी देते हुए मृतक के परिजन पंकज ने बताया कि घटना देर रात की है जब यह दिल्ली से आगरा की तरफ आ रही थे, इसी दौरान किसी वाहन से इनकी टक्कर हो गई जिसमें आनंद जैन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वही इलाका पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम हाउस ले आई जहां उनका पोस्टमार्टम करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
07/20/2022 04:16 PM