Aligarh
एसी रिपेयरिंग सर्विस सेंटर के नाम पर 45, हजार की ठगी के आरोप:
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी में रहने वाला परिवार बढ़ती गर्मी को देखते हुए एयर कंडीशन AC की खरीदारी के लिए रेलवे रोड गया था, वही व्यापारी द्वारा खरीदी गई, AC को अपने दौरा मकान में लगाने के बाद बेहतर ना काम करने को लेकर उन्होंने एयर कंडीशन कंपनी के कस्टमर केयर पर शेर अली ने 9144804934 पर फोन मिलाया फोन के माध्यम से कस्टमर केयर होने की बात कही गई, इधर इस दौरान ac खरीदार कस्टमर शेर अली नए जो जो कस्टमर केयर की ओर से कहा गया, उसका पालन करते हुए अपनी बैंक डिटेल देना शुरू कर दिया, साथ ही कुछ ही देर बाद डिटेल पहुंच जाने के दौरान शेर अली के केनरा बैंक अकाउंट से धीरे-धीरे पैसे गायब होना, शुरू हो गए जब तक शेर अली सब कुछ समझ पाता तब तक अकाउंट से लगभग ₹45 हजार गायब हो चुके थे इधर इस बात को लेकर जब वह रेलवे रोड स्थित ऐसी विक्रेता के पास पहुंचे तो उसने पल्ला झाड़ते हुए शेर अली को साइबर ठगना होना बताया, इधर शेरली ने अपनी शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज कराई है, फिलहाल शेर अली के अकाउंट से लगभग 45 हजार रुपए गायब हो चुके हैं ।
शेर अली का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपनी मां के लिए बढ़ती गर्मी को देखते हुए AC एयर कंडीशन घर में लगवाया था, कुछ ही दिनों में खराब हो जाने के बाद वह दुकानदार के पास गया परंतु उसने कस्टमर केयर का नंबर पकड़ा दिया, वह कस्टमर केयर के बजाय फ्रॉड कंपनी के पास पहुंच गया जिससे शेर अली को 45000 के साथ मानसिक नुकसान हुआ है इधर मां का रो रो कर बुरा हाल है बेटे की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में धोखाधड़ी करने वालों ने छीन ली जिस एयर कंडीशन को वह घर में खुशियां समझ कर लाया था वह बड़ी परेशानी का सबक बन गया है।
07/17/2022 09:19 PM