Aligarh
डाक्टर मैना सांड का हिंदु रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार, किया भंडारा:
अलीगढ़/लोधा: थाना लोधा क्षेत्र के गोंडा रोड स्थित गांव गोविंद पुर फगोई में रविवार को डाक्टर मैंना सांड की तैरहवी के तौर पर भंडारे का आयोजन किया गया ।
प्रधान पति विशाल ठाकुर ने बताया कि गांव में डाक्टर मैना सांड कई साल से रह रहा था जहां मर्जी वहां जाता बच्चे और बड़े जो भी प्यार से मैना कहकर पुकारता तो सांड उसके पीछे पीछे चला जाता था ग्रामीण इस सांड से बहुत ही प्रेम करते थे पिछले रविवार को अचानक सांड की मौत हो गयी जिससे ग्रामीणों ने भारी शोक जताया था।
हिंदु रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार
सांड की मौत पर ग्रामीणों ने हिंदु रीति रिवाज के साथ सोमवार को सांड पर कई चादरें चढाईं और अन्य सामग्री चढाकर जेसीबी से दफन करा दिया था।
भंडारे के आयोजन में प्रधान पति विशाल ठाकुर,शिवशंकर काका, सोनू, पवन आदि लोगों की सहमति द्वारा हिंदु रीति रिवाज के साथ ग्रामीणों ने चंदा इकठ्ठा किया है और संपूर्ण गांव में भंडारे का आयोजन किया गया।
सांड के बीमार होने पर नहीं मिली थी राहत
डाक्टर मैना सांड की पांच दिन पूर्व तबियत खराब हुई थी अनुमान लगाया कि कहीं धान के खेत से जहरीला पानी पी लिया था जो खूंखार की स्थिति में आ गया था कई बार ग्रामीणों ने कंट्रॉलरुम पर सूचना दी थी 112 पीआरवी पहुंची थी मगर अन्य कोई टीम नहीं पहुंची थी इलाज ना मिलने के कारण सांड की मौत हो गयी थी।
07/17/2022 08:37 PM