Aligarh
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मेहबूब खां कोतवाल हसन खां एवं किशन नायक की याद में नगर निगम अलीगढ़ ने आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया:
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर देश भर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, आज नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मेहबूब खां कोतवाल हसन खां एवं किशन नायक को सार्वजनिक फांसी दिए जाने के बलिदान दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत,जरा याद करो कुर्बानी, कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल वर्मा ने एक मेरे वतन के लोगों,जरा याद करो कुर्बानी, देशभक्ति गीत सुना कर किया। नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वे आजादी की कीमत पहचाने और राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़े। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पटका व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में काफी अच्छी अच्छी बातें बताई। कार्यक्रम के दौरान गांधी पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
07/17/2022 08:22 PM