Aligarh
सरकारी एवं गैर सरकारी डॉक्टर को एक मंच पर लाने के लिए एनटीईपी के बैनर तले कार्यक्रम का किया गया आयोजन: डॉक्टर चितरंजन सिंह को किया सम्मानित।
अलीगढ़। धरती का भगवान कहे जाने वाला डॉक्टर अपनी कार्यशैली से जब मरीजों की जान बचाते हैं तो मरीजों के घर वाले उनको दुआ देते नहीं थकते डॉक्टर भी अपने फर्ज को निभाते हुए पूरी मेहनत एवं लगन से मरीजों की जान बचाते हैं।
दरसअल अलीगढ़ में सरकारी एवं गैर सरकारी डॉक्टरों को एक मंच पर लाने के लिए एनटीईपी के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी ने की । कार्यक्रम में जिले सभी सभी सरकारी गेर सरकारी डॉक्टर मौजूद रहे । कार्यक्रम में आए डॉक्टरों का कहना था कि जब तक सरकारी एवं गैर सरकारी डॉक्टरों की बीच की कड़ी को नहीं जोड़ा जाएगा तब तक डॉक्टर्स का हित संभव नहीं है डॉक्टरों को भी कहीं ना कहीं हीन भावना का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से गैर सरकारी डॉक्टर को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं । हम धीरे-धीरे पूरे भारत में एन टी इ पी के बैनर तले सभी डॉक्टर को एक मंच पर लाकर सभी के हित मे एनटीईपी अपना कार्य करेगी। इस अवसर पर मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह को हार माला पहनाकर एवं भेंट कर सम्मानित किया गया।
07/17/2022 08:01 PM