Aligarh
अलीगढ़ में नकली दूध व पनीर बनाने का भंडाफोड़, थाने से चंद कदमों की दूरी पर चल रही थी डेयरी:
अलीगढ़ : अलीगढ़ में नकली दूध और पनीर बनाने की डेरी पर एफडीए ने छापामार कार्रवाई की है. इस दौरान मौके से दूध, पनीर, मिल्क पाउडर, पनीर बनाने का घोल, पनीर निर्माण में अपमिश्रण करने वाला रिफाइंड पामोलिन आयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया. एफडीए ने सामग्री को सीज कर दिया है. वही संग्रहित नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया है. इस दौरान नकली पनीर बनाने में 138 लीटर रिफाइंड पामोलिन आयल 23 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया. अवैध तरीके से चल रही डेयरी थाना टप्पल के करीब ही चल रही थी.
एफडीए विभाग के अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली कि टप्पल थाने के करीब ही दानिश डेहरी में नकली पनीर बनाने की सूचना मिली थी. जो मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे. एफडीए विभाग ने इस सूचना को त्वरित संज्ञान में लिया. विभाग द्वारा यहां से 5 सैंपल लिए गया. जिसमें पनीर में अप मिश्रण करने वाले पदार्थ भी बरामद किए गए, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. वहीं थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है
07/16/2022 05:44 PM