Aligarh
अलीगढ़ बिजली की किल्लत,नहीं हो पा रही धान की रोपाई,भाकियू हरपाल गुट ने सौंपा SDM को ज्ञापन:
अलीगढ़: देश में धरती को चीरकर अन्न उगाने वाला किसान आज बहुत सी समस्याओं से जूझ रहा है। जिसके चलते विभिन्न समस्याओं की वजह से किसानों को खेती करने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है। माना जाता है कि भारत कृषि प्रधान देश हैं।लेकिन कृषि प्रधान देश में कृषकों की हालत दयनीय दौर से गुजर रही है। किसानों की दयनीय और विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के किसान कार्यकर्ताओं के अलीगढ़ जिले की तहसील खैर कार्यालय पहुंचे और एसडीएम खैर से मुलाकात कर किसानों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम खैर को सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से हरपाल गुट ने मांग की गई है कि किसानों के धान के फसल की रोपाई चल रही है। लेकिन किसानों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली न आने के चलते किसान अपने खेतों में पानी नहीं भर पा रहे। जिसके चलते किसान धान की रोपाई नहीं हो पा रही हैं।
दरअसल मामला अलीगढ़ के तहसील खैर विधानसभा क्षेत्र का है ,जहां भारतीय किसान यूनियन के हरपाल गुट के द्वारा एसडीएम खैर को अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपी गए ज्ञापन के बाद किसानों का कहना है कि तहसील में किसानों को एक नहीं कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें मुख्य रुप से बिजली की सबसे ज्यादा बड़ी समस्या है।जबकि किसानों की इस समय धान की फसल रोपाई चल रही है। बिजली न आने की वजह से धान में पानी लगाने की काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार बिजली न आने की वजह से किसानों को धान की फसल में समस्या उत्पन्न हो रही है। तो वही किसानों का कहना है कि सड़कों पर आवारा गाय घूमती हैं। ऐसे में तहसील की बंद पड़ी गौशालाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दोबारा से सुचारू करा दिया जाए तो सड़कों पर आवारा घूमती गांय को आश्रय भी मिलेगा एवं उनकी देखरेख एवं सुरक्षा भी हो सकेगी। वहीं एसडीएम ने किसानों से ज्ञापन लेने के बाद किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।
07/16/2022 05:29 PM