Aligarh
अतरौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अलीगढ़ ने एसएसपी के साथ सुनी फरियादियों की समस्याएं:
अतरौली तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 80 शिकायतों में 15 का मौके पर निस्तारण, शासन के आदेश पर अतरौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौक़े पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अलीगढ़ इन्द्र विक्रम सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।जबकि सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि, पेंशन, राशन, कृषि आदि विभागों से सम्बंधित रही। इसके साथ ही उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम अतरौली, सीओ अतरौली सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
07/16/2022 05:02 PM