Aligarh
अतरौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही नसबंदी कराने के बाद भी 8 माह की गर्भवती हुई महिला:
अलीगढ़। जानकारी के अनुसार प्रवेश देवी पत्नी श्री चेतन कुमार निवासी चेंडोला सुजानपुर तहसील अतरौली ब्लाक अतरौली ने जिला अधिकारी महोदय के सामने अपनी शिकायत दी कि साहब मैंने वर्ष 2019 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली अलीगढ़ पर नसबंदी कराई थी और कहा कि साहब ऑपरेशन फेल हो जाने के कारण प्रार्थीया पर 8 माह का बच्चा पैदा हो गया है। इसी संबंध में पहले भी महिला अधिकारियों को शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई राहत नहीं मिली है बच्चा पैदा होने का मुआवजा दिया जाए जिला अधिकारी महोदय ने शिकायत को स्वास्थ्य विभाग को देकर 7 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
07/16/2022 04:58 PM