Aligarh
अलीगढ़ AMU कैम्पस में घुसे लुटेरे, छात्रा से मोबाइल छीनकर भागें लुटेरों को पीछा कर प्रोक्टोरियल टीम ने पकड़ा:
एएमयू अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में बाइक सवार लुटेरों के द्वारा उस वक्त मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जब लुटेरे कैंपस में लूट करने के इरादे से घुस गए। एएमयू कैंपस में घुसे लुटेरों ने एएमयू कैम्पस में स्थित आर्ट्स फैकल्टी के सामने इंजीनियरिंग की एक छात्रा को अपना निशाना बनाया गया। जिसके बाद बाइक सवार लुटेरे छात्रा से मोबाइल लूट कर भागने लगे। तभी यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम ने छात्रा से मोबाइल लूटकर भाग रहे दोनों लुटेरों का पीछा कर दोनों बाइक सवार लुटेरों को पकड़ लिया ओर कैंपस में लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।जबकि पकड़े गए दोनों युवकों के पास से लूट के 4 मोबाइल बरामद किए गए। लुटेरों की लूट की शिकार हुई पीड़ित छात्रा का कहना था कि वह अपने रूम से मौलाना आजाद लाइब्रेरी जा रही थी। तभी आर्ट्स फेकल्टी के सामने बाइक सवार दो लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया।इसके साथ ही एएमयू छात्रा का कहना है कि कैम्पस के अंदर लड़कियाँ अपने आप को बहुत सुरक्षित समझती हैं। लेकिन अब कैम्पस में ऐसा होगा तो बहुत ही अजीब लगेगा।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मौलाना आजाद लाइब्रेरी के ठीक सामने आर्ट फैकल्टी के पास एएमयू कैंपस में घुसे बाइक सवार दो लुटेरों के द्वारा इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया है। कैंपस में घुसे बाइक सवार लुटेरों के द्वारा छात्रा से मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर लुटेरे एएमयू कैंपस के रास्ते मौके से भाग रहे थे उसी दौरान छात्रा के शोर की आवाज सुनकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रोक्टोरियल टीम ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया जिससे थोड़ी ही देर बाद प्रोक्टोरियल टीम ने लुटेरों पीछा करते हुए दोनों बाइक सवार लुटेरों को मौके पर ही पकड़ लिया। कैंपस में लूट कर भाग रहे लुटेरों को पकड़े जाने की सूचना पर छात्रों का जमावड़ा मौके पर लग गया हो छात्रा से मोबाइल लूट कर भाग रहे लुटेरों के पकड़े जाने की सूचना कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को दी गई लुटेरों पर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रोक्टोरियल टीम ने पकड़े गए दोनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस पूरे मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रॉक्टर सय्यद अली नवाज़ ज़ैदी का कहना है कि पिछले कुछ समय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस के आसपास लगातार में लगातार छीना झपटी की घटनाएं हो रही थीं। कैंपस में लूटपाट करने वाले बाहरी अपराधी किस्म के लोग शामिल हैं। कैंपस में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं को लेकर यूनिवर्सिटी की टीम के द्वारा एक रणनीति बनाई गई थी। रणनीति के तहत यूनिवर्सिटी के सभी सुरक्षाकर्मियों को ये निर्देश भी दिया था कि ऐसे लोगों को पकड़ना है। शनिवार की दोपहर बीई की एक छात्रा कैम्पस में थी। उसी दौरान उसका मोबाइल छीनकर बाइक सवार दोनों लड़के भाग रहे थे। तभी दोनों बाइक सवार लुटेरे लड़कों को सुरक्षाकर्मियों ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए लड़कों के पास से 4 मोबाइल बरामद हुए हैं।
लूट की शिकार हुई एएमयू छात्रा ने बताया रूम से लाइब्रेरी जा रही थी। तभी आर्ट्स फेकल्टी के सामने बाइक से जाते दो लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया।छात्रा ने बताया कि कैम्पस के अंदर लड़कियाँ अपने आप को बहुत सुरक्षित समझती हैं।लेकिन अब कैम्पस में ऐसा होगा तो बहुत अजीब लगेगा।
07/16/2022 09:13 AM


















