Aligarh
PSPL ने सलमान को पुनः अलीगढ़ यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया:
अलीगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सलमान अहमद खान को पुनः यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है इस अवसर पर महानगर वासियों ने फूल माला पहनाकर सलमान अहमद खान का स्वागत किया इस अवसर पर यूथ बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष सलमान अहमद खान ने कहा कि हम अपने संगठन को और ज़्यादा मजबूत करने का काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मज़बूत करने का काम करेंगे और माननीय श्री राम मनोहर लोहिया जी के बताये हुए सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता को जागरूक करेंगे जनता को महंगाई, बेरोज़गारी, विकास, स्वास्थ, शिक्षा, पेट्रोल, डीज़ल और गैस की आसमान छूती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत ये बताने के लिए काफी है कि केंद्र और राज्य सरकार काम करने में बिल्कुल नाकाम साबित हुई है।
इस अवसर पर इरफान अली, मुशीर अली, सोमवीर सिंह,संजय सिंह, राकेश यादव, मोहम्मद वहाब, पप्पू अली, काशिफ अली, जुबेर, मुबीन, राशिद, दानिश, राजू, फ़ारूक़, वाजिद आदि लोग मौजूद रहे।
07/16/2022 06:21 AM