Aligarh
हैरीटेज इन्टरनेशनल स्कूल का नया स्विमिंग पूल प्रारंभ, एएमयू कुलपति प्रो0 तारिक मंसूर द्वारा उद्घाटन:
अलीगढ़। आज हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की तालानगरी शाखा में हॉफ ओलंम्पिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन एएमयू कुलपति प्रो0 तारिक मंसूर द्वारा स्विमिंग पूल का रिबन काट कर किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर श्री शवेताभ पांडे, छेत्राधिकारी अलीगढ, श्री मोहसिन खान, छेत्राधिकारी गभाना, श्री विशाल चौधरी छेत्राधिकारी अतरौली मौजूद रहे।
हैरीटेज स्कूल की ओर से अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य मो आसिम रुमी, सचिव डॉ राकेश नन्दन, प्रशासनिक निदेशक श्रीमती शीलत गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य श्री शिव कुमार गौतम, शिक्षा प्रमुख श्री रुपेन्द्र कुमार शर्मा व हैरीटेज स्कूल के प्रीमियर नगर व ताला नगरी शाखा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नियत समय पर अतिथि द्वारा फीता काटकर स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया गया।
वहीँ कार्यक्रम में प्रो तारिक मंसूर ने बताया कि तैरना प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य सीखना चाहिये क्योकि यह एक खेल के साथ ऐसी कला है जो मनुष्य को जीवन में कभी विषम परिस्थितियों में जीवन ऱक्षक का कार्य करती है।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉ राकेश नन्दन ने बताया कि हैरीटेज स्कूल अपने नाम के अनुरुप इसके संस्थापक स्व कृष्ण नन्दन वार्ष्णेय की आकांक्षा को पूरा करने के लिये सदा ही प्रयासरत रहा। स्कूल के शुरू होने के समय से ही यहॉ पर एक स्विमिंग पूल था किन्तु बच्चों की बढती हुई संख्या व बदलती हुई तकनीक को देखकर यह तय किया गया कि एक बड़ा स्विमिंग पूल होना चाहिए। पूल का निर्माण जनवरी 2020 में ही कर दिया गया था किन्तु कोरोना के संकट के कारण कार्य बीच में ही रोकना पडा और एक बार तो ऐसा लग रहा था कि पता नही क्या होगा। किन्तु स्कूल के बच्चो व अभिभावकों की सदभावना के कारण यह स्विमिंग पूल अब तैयार हो गया है। हैरीटेज स्कूल का निरंतर यह प्रयास रहता है कि यहॉ से पास होने वाले बच्चे पढाई के साथ साथ खेल कूद और चरित्र में सदा आगे रहे। कार्यक्रम में पूज्य आचार्य डॉ ब्रजेश शास्त्री ने स्वस्ति वचन कह कर आर्शीवाद भी दिया।
07/15/2022 07:30 PM