Bhopal
पर्यवेक्षक राजेश जैन और कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने निर्देश दिए कि पानी से बचाव के लिए सभी माकूल इंतजाम किए जाएं पीने का पानी भी सभी को उपलब्ध हो सके इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाएं। प्रत्याशियों के जो अभिकर्ता होंगे उनको भी बैठने के लिए दिशा -निर्देश दिए।
चुनाव पर्यवेक्षक राजेश जैन और कलेक्टर लवानिया के साथ पुरानी जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे और मतगणना की व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।
पर्यवेक्षक जैन ने निर्देश दिए कि मतगणना के साथ-साथ सभी कार्य तेजी से किया जाए। सभी को पहले से निर्देश जारी किए जाए। इसके साथ ही मीडिया सेंटर और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए हैं। मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में उप-निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 133 टेबल लगाई गई हैं ।
महापौर प्रत्याशी की मतगणना में 13 से लेकर 24 तक राउंड होंगे। इसके परिणाम भी संबंधित द्वारा जारी किए जाएंगे । प्रत्याशियों की बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई हैं । मतगणना स्थल पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पुरानी जेल स्थित गेट के पास दायिनी और मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। जिस पर भी टीवी और बैठने की व्यवस्था रहेगी और उस पर लगातार चुनाव परिणामों की घोषणा भी होती रहेगी।
मीडिया कर्मियों को इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पास जारी किए जा चुके हैं। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को एक बार पुनरीक्षित किया जाए। उसका फाइनल निरीक्षण किया जाएगा, तब तक सभी इंतजाम व्यवस्थित कर लिया जाए।
17 जुलाई को सुबह 9:00 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। इसके लिए अलग से टेबल लगाई गई हैं। डाक मतगणना शुरू होने के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू होगी। एसडीएम आधार ब्लॉक बनाए गए जहां पर मतगणना की जाएगी।
07/15/2022 09:41 AM