Aligarh
पौधारोपण एवं गुरुजनों का सम्मान कर मनाया गुरु पूर्णिमा दिवस:
अलीगढ़। शशी गुप्ता।। माना जाता है कि गुरु ही जीवन का आधार है बिना गुरु सारे ज्ञान अधूरे हैं। गुरु ही जीवन को आधार देकर सितारों की बुलंदियों पर पहुंचाता है गुरु को ज्ञान का सागर माना जाता है। यदि ज्ञान देने वाला गुरु सक्षम हो तो उसके शिष्य एकलव्य से कम नहीं माने जाते हैं।
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर एवं गुरुजनों का सम्मान का गुरु पूर्णिमा का दिवस मनाया । अलीगढ़ ब्रज क्षेत्र के पास होने की वजह से आस्था का केंद्र रहता है। जिस तरीके से मथुरा एवं वृंदावन में विभिन्न विभिन्न त्योहारों पर आस्था झलकती है। उसी आस्था में अलीगढ़ भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं । अलीगढ़ में आज ही के दिन श्रद्धालुओ ने बहुत से स्थानों पर लोगों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा का दिवस मनाया। कहा जाता है कि ईश्वर से प्राप्ति मैं गुरु का विशेष महत्व होता है। यदि किसी भी मनुष्य को ईश्वर के साक्षात दर्शन करने हो तो वह बिना गुरु के संभव नहीं है । आज के दिन गुरु के प्रति श्रद्धालुओ की आस्था विशेष तौर पर देखी गई।
07/13/2022 08:29 PM