Aligarh
जिले भर के स्वास्थ केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों की तनख्वाह न आने से परेशान दर्जनों डॉक्टरों ने किया CMO का घेराव:
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के सीएमओ कार्यालय का जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों ने आज घेराव कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि वह लोग किराए पर रहते हैं और पिछले 4 माह से उनकी तनख्वाह नहीं मिली है यही कारण है कि उन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। वही तनख्वाह ना आने से आक्रोशित दर्जनों डॉक्टरों ने आज सीएमओ का घेराव कर दिया।
जानकारी देते डॉक्टरों ने बताया कि वह लोग जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर CHO व अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। उनका कहना है कि सभी लोग किराए पर रहते हैं और अपना खाना पीना भी स्वयं ही करते हैं। डॉक्टर सचिन कुमार (जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक) व पूनम सिंह (CHO) का कहना है कि पिछले 4 माह से उनकी तनख्वाह नहीं आई है। यही कारण है कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। वही तनख्वाह न आने से परेशान दर्जनों डॉक्टर आज सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सीएमओ का घेराव करते हुए तनख्वाह आने की मांग की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि आज सीएमओ से मुलाकात कर उन्होंने समस्या से अवगत कराया है वहीं सीएमओ ने अगले 2 दिन में सभी डॉक्टरों को तनख्वाह आने का आश्वासन दिया है।
07/13/2022 07:35 PM