Aligarh
महापौर ने तुरंत जीएम जल को समस्या के समाधान के आदेश दिए: सराय हरनारायण के किसान पानी की समस्याओं को लेकर महापौर से मिले ।
अलीगढ़। ओमप्रकाश, शिशुपाल यादव, छुट्टन सिंह, जितेंद्र, योगेश यादव ने बताया कि आज मंगलवार को महापौर मोहम्मद फुरकान के कार्यालय पर पहुँचे हैं और अपनी समस्या बताई कि गांव सराय हरनारायण व ग्राम हाजीपुर चौहट्टा के किसानों की खेती की भरपाई विगत पिछले कई वर्षों से सीवर के पानी से होती चली आ रही है है जिसकी संचालन मथुरा रोड पर सीवर पंपिंग स्टेशन से चली आ रही थी जबकि पानी देने के लिए कर्मचारी और कुछ दबंग लोग मिलकर पानी नहीं चलने देते तथा पानी के एवज में ₹1000 प्रति घंटा के हिसाब से मांगते हैं तथा पैसे ना देने पर किसानों के साथ गाली गलौज करते हैं पानी नहीं लगाने देते हैं तथा फसल धोखा देते हैं जिसे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है हम किसानों के पास छोटी खेती है तथा पूंजी का अभाव है इसलिए हमारे पास सिंचाई के लिए कोई नलकूप नहीं है इससे हमारे सामने आजीविका चलाने के लिए घोर संकट उत्पन्न हो गया है किसी के विषय में आज महापौर मोहम्मद फुरकान को ज्ञापन देकर समस्या का निस्तारण कराने के संबंध में ज्ञापन दिया है। महापौर मोहम्मदपुर फुरकान ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने बताया कि सराय हरनारायण व हाजीपुर चौहट्टा के किसान खेती के लिए पानी की समस्या से जूझ रहे हैं आज वह उनके कार्यालय पर आकर मिले उन्होंने तुरंत जीएम जल अनवर ख्वाजा को समस्या का समाधान करा कर तुरंत अवगत कराने के निर्देश दे दिए जल्द ही उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
07/13/2022 12:33 PM