Aligarh
ईद उल अजहा के तीनों दिन वार्ड नंबर 58 से पार्षद नफीस शाहीन ने सफाई का रखा ध्यान: मौके पर खुद खड़े होकर अपने वार्ड में सफाई करवाई।
अलीगढ़। महानगर के वार्ड नंबर 58 के विभिन्न इलाकों में ईद उल अजहा की कुर्बानी के बाद तीनों दिन लगातार जेसीबी ट्रैक्टर एवं ट्रक की मदद से पॉइंट टू पॉइंट तत्काल मलबा फिकवाया, और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, नगर निगम पार्षद नफीस शाहीन ने बताया कि नगर आयुक्त गौरांग राठी एवं महापौर मौ० फुरकान के निर्देशन मे अपने वार्ड के सभी इलाक़ों में ईद पर खास ध्यान दिया गया, विशेष रूप से मस्जिदों के आस पास सफाई करवाई, चूना पड़वाया, लाइटें सही करवाई और नमाज़ियों को कोई परेशानी न हो इसका खास खयाल रखा गया।
उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार ख़ुशी से मनाया गया, उसके बाद भी वो लगातार अपने वार्ड में काम करती रहीं, तीनों दिन लगातार नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एंव जे सी बी, ट्रैक्टर चालकों को लगा कर जहाँ पॉइंट बनाये गए थे वहाँ और नालो मे भी सफाई करवाई। उन्होंने अपने वार्ड की समस्त जनता को ईद की बधाई दी।
07/13/2022 04:41 AM