Aligarh
डीएम ने की राजस्व एवं बसूली कार्यो को लेकर बैठक, शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के दिये निर्देश:
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की महत्वपूर्ण बैठक करते हुए उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों की राजस्व वसूली के संबंध में गहनता से समीक्षा की।
उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए स्टांप, वाणिज्य कर, आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, वन विभाग, नगर पालिका एवं अन्य विभागीय राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारीगण अपने अपने लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाकर मासिक लक्ष्य की पूर्ति में सुधार करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि सरकार को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त,एडीएम सिटी,एडीएम प्रशासन,सिटी मजिस्ट्रेट,एसडीएम, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
07/12/2022 12:58 PM