Aligarh
वृंदावन से छर्रा लौट रहे युवकों पर अतरौली में जानलेवा हमला, तीनों युवक की हालत गंभीर: उच्चतम अधिकारियों से इंसाफ की गुहार।
अलीगढ़ ब्रेकिंग। शशी गुप्ता।
अलीगढ़ जिले के तहसील अतरौली में वृंदावन से छर्रा लोट रहे युवकों पर पहले से घात लगाए युवकों की बहन के ससुरालियों ने किया जानलेवा हमला, घटना को अंजाम अतरौली के अवंति बाई चौराहे पर दिया गया, घटना में तीन युवक को आई हैं चोटें।
युवक अंशु की बहन शालनी से ससुरालियों का पहले से संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद, युवकों का अतरौली सीएचसी में चल रहा है इलाज, गंभीर रूप से घायल सचिन ओर रजत को अलीगढ़ दीनदयाल जिला चिकित्सालय में किया रेफर, घायल अंशु ने दर्जन भर युवकों सहित पांच नामदर्ज लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।
07/11/2022 07:14 AM