Aligarh
नारायणा कोचिंग सेंटर का "नीट मीटर" का आज विमोचन किया गया : छात्रों के लिए सुनहरे अवसर, देखें पूरी रिपोर्ट।
अलीगढ़। मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग में नए मानक स्थापित करते हुए नारायणा उत्साह से "नीट मीटर" प्रस्तुत करते हैं। इस "नीट मीटर" का उद्देश्य 17 जुलाई 2022 को होने वाली अखिल भारतीय नीट परीक्षा के लिए प्रतियोगियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
नारायणा संस्थान के शाखा निदेशक मनीष कुमार झा ने बताया कि नीट मीटर के तहत परीक्षा 7 तथा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी जिसका समय 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। इस परीक्षा में प्रश्नों का समायोजन नारायणा संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा किया गया है यह परीक्षा नीट की मुख्य परीक्षा के समकक्ष साबित होगी यह नारायणा संस्थान के विगत वर्षों का अनुभव भी है इस परीक्षा का परिणाम आपको परीक्षा के अगले दिन प्राप्त हो जाएगा तथा इसमें प्राप्त की गई रैंक नीट की मुख्य परीक्षा के समतुल्य होगी। इतना ही नहीं नारायणा विशेषज्ञ द्वारा विस्तृत पेपर व्याख्या वीडियो प्रारूप में भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रतियोगियों को ऑनलाइन टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि क्रमशः 6 और 11 जुलाई है तथा यह पंजीकरण निशुल्क होगा।
नीट मीटर 2022 नारायणा संस्थान के गहन अध्ययन और सटीक आंकलन का प्रतिबिम्ब साबित होगा। नारायणा एशिया के बड़े शैक्षिणिक समूहों में से एक है जिसमें 50,000 से अधिक शिक्षण और और गैर शिक्षण कर्मचारी हैं जो भारत के 23 राज्यों में फैले 6 लाख से अधिक छात्रों को विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर शाखा निदेशक मनीष कुमार झा ने कई छात्रों को सम्मानित किया एवं सभा में मौजूद सभी छात्रों एवं शिक्षकों का अभिवादन भी किया।
07/05/2022 06:24 PM