Aligarh
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की: के सी सी पशुपालन तथा मत्स्य के ऋण आवेदनों का एक सप्ताह में हो निस्तारण, जनसुरक्षा योजनाओं PMJJBY,PMSBY तथा APY का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में शीतगृह स्वामियों एवं आलू उत्पादकों के साथ समन्वय बैठक कर आलू भण्डारण किराया किया निर्धारित। दोनों पक्षों ने किराए निर्धारण का किया स्वागत। शीतगृह स्वामी एवं किसान एक दूसरे के पूरक।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक होगी पूर्णतः बंद। उद्यमियों, व्यापारियों, दुकानदारों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शासनादेश से अवगत कराया। 29 से 3 जुलाई तक चलेगा जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान।शासनादेश का सख्ती से कराया जाएगा अनुपालन।
वहीं डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम अतरौली श्री रविशंकर सिंह ने तहसील में आए फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या लंबित नही रहनी चाहिए।
अकराबाद खंड स्तरीय बैंकर्स समिति BLBC की बैठक दिनांक 27.06.2022 का आयोजन,एलडीएम द्वारा दिए गए सख्त निर्देश
सभी शाखा प्रबंधक व बी एम एम सीसीएल के समस्त लंबित सी सी एल आवेदनों का निस्तारण तथा दिनांक 21.06.2022 से 30.06.2022 तक सीसीएल ड्राइव चलाए जाने हेतु निर्देशित किया।
आज दिनांक 27.06.2022 को अकराबाद ब्लॉक की खंड स्तरीय बैंकर्स समिति BLBC की बैठक आयोजित की गई जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई । बैठक में एनआरएलएम् योजना के अन्तर्गत सी सी एल की शाखा वार समीक्षा की गई जिसमें अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा सभी शाखा प्रबंधकों से समूहों के बचत खाते तथा क्रेडिट लिंकेज के ऑनलाइन आवेदनों को पोर्टल पर 30.06.2022 तक स्वीकृत करने के निर्देश दिए तथा सभी बी एम एम को आवेदन में सभी कमियो को दूर कराकर आवेदन प्रेषित करें , *इस संबंध में दिनांक 21.06.2022 से 20.06.2022 तक सीसीएल ड्राइव चलाए जाने हेतु निर्देशित किया* अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा अन्य सभी योजनाओ जिनमें के सी सी पशुपालन तथा मत्स्य, दीन दयाल उपाध्याय स्वतः रोजगार योजना ,बाबा साहेब आंबेडकर योजना,पी एम् स्वा निधि योजना, पीएमईजीपी , ओ डी ओ पी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारण करें। एलडीएम द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में विभिन्न योजनाओं सीसीएल वितरण में प्रथम स्थान, के सी सी पशुपालन में तीसरे,के सी सी मत्स्य में दूसरे स्थान पर, पी एम् स्वनिधी 10 लाख आबादी वाले नगर निगम की श्रेणी में ऋण वितरण में प्रथम स्थान पर रहने के संबंध बैंकों की प्रशंसा की तथा इस वर्ष भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विजयगढ़ से कोई भी प्रतिनिधि नहीं आने पर एलडीएम महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्ति की तथा एसएलबीसी तथा आरबीआई को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। आर सेटी निदेशक अतुल सिंह द्वारा आर सेटी के विषय में बताया कि इस वर्ष भी संस्थान को AA ग्रेडिंग प्राप्त हुई है । उनके द्वारा आर सेटी के लंबित आवेदनों को 07.07.2022 तक निस्तारण की अपेक्षा की।
बैठक में खंड स्तर के अधिकारी, अग्रणी बैंक कार्यालय से प्रदीप कुमार , बैंक शाखाओं से आए शाखा प्रबंधक तथा NRLM के बीएमएम तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
06/27/2022 02:24 PM


















