Aligarh
एक्सपायर्ड दवाओं की बिक्री करने तथा अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर दुकान का अनुबंध निरस्त करने के साथ ही केस दर्ज कराने की चेतावनी: गड़बड़ी की तो होगी सीधी जेल, जिला अधिकारी ने दिये संकेत।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री इंद्र विक्रम सिंह के आदेशों के क्रम में संबंधित तहसील एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कृषको को गुणवत्ता युक्त बीज उचित दरों पर उपलब्ध कराने हेतु जनपद में 66 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की गई एवं बीज के 32 नमूने लिए गए।
डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर तहसीलदार गभाना श्रीमती उषा सिंह ने तहसील गभाना में थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण जिला कृषि अधिकारी के साथ किया गया। बीज अधिनियम एवं बीज नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के नियमो का पालन करने का निर्देश दिया गया तथा नमूने लिए गए।
शासन के निर्देश पर उर्वरक व कीटनाशक दवाएं निर्धारित दर पर मुहैया कराने के लिए बुधवार को डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के आदेश पर उप संभागीय कृषि अधिकारी संतोष प्रभाकर व तहसीलदार सौरभ यादव ने इगलास में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की।अभियान के दौरान टीम ने बाजार में संचालित दुकानों से कीटनाशक दवाओं के नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।टीम ने दुकान पर मौजूद एक्सपायर्ड दवाओं को भी देखा। नोटिस के जरिये दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर कीटनाशक व कृषि रक्षा रसायन की बिक्री करने व एक्सपायर्ड दवाओं को न बेचने की हिदायत दी है। कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को जांच में नमूने फेल होने, एक्सपायर्ड दवाओं की बिक्री करने तथा अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर दुकान का अनुबंध निरस्त करने के साथ ही केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम गभाना सुश्री भावना ने ड्रग इंस्पेक्टर श्री हेमेंद्र चौधरी के साथ आज सोमना व चंडौस में विभिन्न मेडीकल स्टोर का निरीक्षण किया। जिसमें लाइसेंस, बिल बुक, दवा एक्सपायरी, प्रतिबंधित दवाओं आदि को लेकर जांच की गई तथा जिन मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिली उनको नोटिस जारी करने के साथ दवाओं के सेंपल भी लिए गए।
06/22/2022 04:35 PM