अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम गभाना सुश्री भावना ने ड्रग इंस्पेक्टर श्री हेमेंद्र चौधरी के साथ आज सोमना व चंडौस में विभिन्न मेडीकल स्टोर का निरीक्षण किया। जिसमें लाइसेंस, बिल बुक, दवा एक्सपायरी, प्रतिबंधित दवाओं आदि को लेकर जांच की गई तथा जिन मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिली उनको नोटिस जारी करने के साथ दवाओं के सेंपल भी लिए गए।