Bhopal
विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम ने 10 नाबालिग को प्रदर्शनकारियों के बीच से उनके परिजनों के पास पहुंचाया:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
घटना का विवरण इस प्रकार है दिनांक 7 जून को आर.पी.एफ.थाना संत ह्रदयराम नगर भोपाल द्वारा पटना एक्सप्रेस जो पटना से इंदौर जा रही थी उसमें एक व्यक्ति संदेहस्पद होने पर उसे 14 नाबालिग बच्चों के साथ रेस्क्यू किया गया था। जिसमें से 10 बच्चों को बाल कल्याण समिति भोपाल के आदेश क्र.सीडब्ल्यूसी/990/22 के माध्यम से 14 जून को पुलिस अभिरक्षा में बाल कल्याण समिति पूर्णिया (बिहार) के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस टीम के माध्यम से 16 जून को बच्चों को ट्रेन संख्या 01663 कामाख्या एक्सप्रेस से रवाना किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में विशेष किशोर पुलिस इकाई भोपाल द्वारा टीम गठित कर उन बालकों को सुरक्षार्थ उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया।
17 जून को बक्सर स्टेशन एवं दानापुर स्टेशन पर दंगाईयों द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में कर रहे प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों में आगजनी की गई जिससे बच्चों को सुरक्षित पुर्णिया बिहार पहुंचाना असंभव प्रतीत होने लगा बहुत ही अशांति के माहौल में सभी नाबालिग बच्चों को पुलिस स्टाफ द्वारा सूझबूझ एवं धैर्यता का परिचय देते हुए बच्चो को सुरक्षित पूर्णिया बिहार बाल कल्याण समिति में पेश किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा उक्त टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
06/21/2022 01:58 PM