Aligarh
Agnipath: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निकला अलीगढ़ में उपद्रव का सरगना ? पुलिस ने भेजा जेल, अलीगढ़ में फैलाया था उपद्रव: सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कब चलेगा बुलडोजर।
Aligarh। Agnipath scheme Protest: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित टप्पल इलाके में बीते शुक्रवार को अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस उपद्रव को लेकर आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संचालकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. इन संचालकों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल में यंग इंडिया के नाम से कोचिंग चलाने वाले सुधीर शर्मा अलीगढ़ में BJP के मंडल उपाध्यक्ष हैं. जिन पर शुक्रवार के हिंसक प्रदर्शन में युवाओं को उकसाने के बाद बवाल कराने का आरोप लगा है. पुलिस ने अब कुल 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा सहित जट्टारी इलाके में स्थित चौधरी कोचिंग के संचालक, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह और केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी और रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव और अमित कुमार शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि उपद्रवियों पर मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करें एवं उनके घरों पर भी बुलडोजर चलाकर समाज में कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ा संदेश दें।
06/20/2022 07:06 AM