Aligarh
अग्निपथ विरोध-अलीगढ़ में दंगाइयों ने मचाया बवाल, हालात बेकाबू, पुलिस चौकी फूंकी, एडीजी सहित SDM की गाड़ी तोड़ी:
अलीगढ़। अग्निपथ विरोध Agnipath Protests में उपद्रवियों ने तोड़फोड़, आगजनी और पत्थरबाजी की। सबसे ज्यादा बवाल अलीगढ़ में हुआ है। यहां पुलिस चौकी फूंक दी गई। एसएसपी और अन्य अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा,एडीजी की गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिये गए,वहीं अग्निपथ योजना के खिलाफ आज सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया। सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ बवाल शाम साढ़े चार बजे के बाद तक जारी रहा। यमुना एक्सप्रेस-वे और टप्पल-जट्टारी क्षेत्र अग्निपथ में तब्दील हो गया। योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी जट्टारी को फूंक दिया। चौकी में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया,जट्टारी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दरोगा की कार में आग लगा दी गई। चेयरमैन की गाड़ी भी फूंक दी गई। यमुना एक्सप्रेसवे व इंटरचेंज पर पुलिस-प्रशासन के वाहनों सहित दर्जनों यूपी व हरियाणा रोडवेज बसों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। बवाल में सीओ खैर सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं,आउट ऑफ कंट्रोल हुई भीड़ को तितर बितर करने पहुँचे DM-SSP से भी हालात नहीं संभले। पुलिस की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों से अभद्रभाषा व हाथपाई हुई। अलीगढ़ पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।जट्टारी में डीएम-एसएसपी पथराव में जान बचाकर भागे। आसू गैस के गोले दागकर किसी तरह उपद्रवियों को रोका गया,एसएसपी को अफसरों की जान बचाने को खेतों से होकर निकलना पड़ा। तनावपूर्ण हालात के बीच आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण भी टप्पल पहुंच गए। उनकी गाड़ी पर भी पथराव हुआ। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया है।
टप्पल और जट्टारी में प्रदर्शन कर रहे हैं एक युवक को लगी रबर बुलट
अग्नीपथ योजना को लेकर टप्पल और जट्टारी में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस कर्मियों को आंसू गोले और रबर बुलेट से फायरिंग करने पड़े। जिसके बाद से प्रदर्शन कर रहे युवक तितर बितर हुए और पुलिस को राहत पहुंची। पुलिस की फायरिंग में सिंगरोठ गांव निवासी बुद्ध सेन का 21 वर्षीय पुत्र सुमित के सिर के पीछे हिस्से में रबर बुलट लग गई। घायल अवस्था में उसे टप्पल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर मोहित ने उसका उपचार किया। बताया कि युवक के सिर के पीछे रबर बुलेट लग गई थी। जिसके कारण घाव हो गया था। प्राथमिक उपचार कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। परिजन युवक को लेकर घर चले गए
जट्टारी में उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को किया आग के हवाले
अग्निपथ योजना के विरोध में अलीगढ़ में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे, यहां जबरन बाजार बंद करा दी। इसके साथ ही आगजनी भी की। जट्टारी में हालात काबू से बाहर हो गए हैं। उपद्रवियों ने डीएम और एसएसपी पर भी हमला किया है। एडीएम की गाड़ी को भी निशाना बनाया है।इस मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि टप्पल में एक रोडवेज बस के टायर में आग लगाई गई है। कुछ इनपुट इस बात के मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। मथुरा में कुछ जगह अभी भी प्रदर्शन चल रहा है। कुछ अराजक तत्व छात्रों के बीच घुस गए हैं। छात्रों को समझाया जा रहा है। इस काम में जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों को लगाया गया है।अधिकारियों का कहना है, फिलहाल अलीगढ़ से नोएडा या दिल्ली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने से बचें। अति आवश्यक न हो तो कृपया यात्रा स्थगित कर दे
छात्रों को भड़काया जा रहा- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (ADG LAW & ORDER)
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि टप्पल में एक रोडवेज बस के टायर में आग लगाई गई है। कुछ इनपुट इस बात के मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। मथुरा में कुछ जगह अभी भी प्रदर्शन चल रहा है। कुछ अराजक तत्व छात्रों के बीच घुस गए हैं। छात्रों को समझाया जा रहा है। इस काम में जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों को लगाया गया है।
उपद्रवियों ने आठ गाड़ियों में लगाई आग
अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे हैं। यहां जबरन बाजार बंद करा दी। इसके साथ ही आगजनी भी की।
अलीगढ़ में हालात बेकाबू, सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर रहे उपद्रवी.
अलीगढ़ में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। उपद्रवी सरकारी संपत्ति को आग के हवाले करने पर आमादा है। आठ बसों में आग लगाने के बाद अब जट्टारी चौकी को आग के हवाले कर दिया है।
15 राज्यों में बवाल, दो मौतें, आर्मी-एयरफोर्स में भर्ती का अपडेट, 10 पॉइंट में अग्निपथ से जुड़ी बड़ी बातें
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है। 15 राज्यों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह हिंसा की घटना की खबर सामने आ चुकी हैं। सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक और बाजारों तक बवाल हो रहा है। प्रदर्शनों के बीच दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।इस बीच, सेना प्रमुख और वायु सेना प्रमुख ने भर्ती से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। थल सेना में आने वाले दो दिनों के अंदर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। वहीं, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया 24 जून, 2022 से शुरू हो जाएगी। अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में छात्रों के प्रदर्शन की खबर आ चुकी है। इनमें से कई राज्यों में छात्र हिंसात्मक रवैया अपना रहे हैं।
06/17/2022 02:00 PM


















